रायबरेली-अराजकतत्वों ने एक गाड़ी के चालक व उसके स्वामी की पिटाई,,,,

रायबरेली-अराजकतत्वों ने एक गाड़ी के चालक व उसके स्वामी की पिटाई,,,,
रायबरेली-अराजकतत्वों ने एक गाड़ी के चालक व उसके स्वामी की पिटाई,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-सड़क पर दो गाड़ियों के बीच हुई भिड़ंत के बाद कुछ अराजकतत्वों ने एक गाड़ी के चालक व उसके स्वामी की पिटाई कर दी, मामले में पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लखनऊ के आशियाना डीएलडीए कालोनी निवासी अशोक कुमार शुक्ला अपने चालक अमित कुमार के साथ रविवार की दोपहर इनोवा क्रिस्टा कार से प्रयागराज जा रहे थे, तभी कस्बे के निकट अरखा फ्यूल के पास आगे जा रही विटारा ब्रेजा कार से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई, दोनों गाड़ियों के आपस में टकराने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई,आरोप है कि इसी दौरान कुछ  अराजकतत्व वहां आये और चालक अमित कुमार को पीटना शुरू कर दिया और बीच बचाव करने गये अशोक कुमार शुक्ला की भी पिटाई कर दी।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार शुक्ला की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।