रायबरेली-ऊंचाहार से विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे के कैबिनेट मंत्री बनने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

रायबरेली-ऊंचाहार से विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे के कैबिनेट मंत्री बनने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ० मनोज कुमार पांडे ने व्यापार मंडल से राजनीति की शुरुआत करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है। बताते चले की राजनीति की पहला कदम व्यापार मंडल से की थी जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद राजनीति की शुरूवात का पहला कदम सार्थक साबित हुआ था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुशोभित हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा राजस्व सलाहकार मंत्री बनाकर प्रदेश का दायित्व का निर्वाहन गया था। इसके बाद ऊंचाहार विधानसभा में दिग्गजों को जनता के स्नेह की बदौलत परास्त करते हुए विधायक बने। श्री पांडे लगातार ऊंचाहार विधानसभा से तीन बार से विधायक बने हुए हैं। राजनीतिक सफर में दो बार राज्य मंत्री एक बार कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी ऊंचाहार की देव तुल्य जनता को सदैव सम्मान देते रहे हैं जिसके चलते ऊंचाहार की जनता ने भी राजनीतिक हवाओं को दरकिनार रखते हुए डॉक्टर पांडे को जीत का ताज पहनाकर विधानसभा भेजने का काम करती रही है। श्री डॉक्टर पांडे के अनुसार समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर समाजवादी पार्टी का दमन छोड़ दिया था और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन साधकर जनता के बीच लगातार बने हुए हैं जिसके फल स्वरुप भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रिमंडल के विस्तार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर रायबरेली जनपद का कद बढ़ाया है। डॉक्टर पांडे ने राजनीति का सफर किसी की दया पर नहीं बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर राजनीतिक सफर तय कर रहे हैं। डॉक्टर पांडे के राजनीतिक जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव जरूर हुए हैं लेकिन उन्होंने धैर्य और संयम से पार्टी की  नीतियों पर चलने का काम किया था जिसके चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैबिनेट में मंत्री पद देकर रायबरेली जनपद का गौरव बढ़ाने का काम किया गया है। मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनने को लेकर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ,उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी,  नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी उर्फ राम जी, ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह , मनीष कुमार मिश्रा, श्याम जी शुक्ला, आशीष कुमार, शुभम मिश्रा ,अनुज चौधरी, मारुति मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा सहित लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।