रायबरेली: 14 दिन से लापता किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

रायबरेली: 14 दिन से लापता किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 14 दिनों से लापता किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और दुपट्टा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीती 16 अक्टूबर को आरोपी रौनक यादव किशोरी को मिलने के बहाने अपने साथ ले गया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से किशोरी के गले पर वार कर दिया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।
काफी दिनों तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच लालगंज कोतवाली क्षेत्र में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पश्चिमी यार्ड के पास झाड़ियों में किशोरी का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और दुपट्टा बरामद किया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।