रायबरेली-आरएंडसी कंपनी का मिक्सर प्लांट नें लोगो की जिन्दगी को बना दिया नर्क,,,,,?

रायबरेली-आरएंडसी कंपनी का मिक्सर प्लांट नें लोगो की जिन्दगी को बना दिया नर्क,,,,,?

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली- डलमऊ राजमार्ग पर रामसांडा गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास की सामग्री मिलाने को आरएंडसी कंपनी का मिक्सर प्लांट लगाया गया है। सुबह पड़ने वाले घने कोहरे के बीच इसके डंफर राजमार्ग पर कतार लगाकर कर खड़े हो जाते हैं। जो स्कूली बच्चों समेत राजगीरों समेत राहगीरों को दुर्घटनाओं के लिए आमंत्रित करते हैं। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अंजान बने बैठे हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
        बाईपास निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पूर्व ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग के रामसांडा गांव के पास आरएंडसी कंपनी का सामग्री मिक्सर प्लांट लगाया गया है। यहां से सामग्री तैयार कर जगतपुर, बाबूगंज व पट्टी रहस कैथवल, अरखा गांवों के पास निर्माणाधीन कार्य स्थल को भेजा जाता है। सामग्री से भरे हुए व खाली डंफर सुबह पड़ने वाले घने कोहरे के बीच राजमार्ग पर कतार लगाकर खड़ेयह हो जाते हैं। ऐसे में सामने से भारी वाहन आ जाने पर क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों को सड़क किनारे उगी हुई कंटीली झाड़ियों की ओर साइकिल व बाइक लेकर भागना पड़ता है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। पूर्व में भी 16 अगस्त को कमोली निवासी सुदीप सिंह विद्यालय में छुट्टी होने के बाद बोलेरो से बच्चों को लेकर घर जा रहे थे। तभी इस प्लांट के डंफर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार बोलेरो पूरी तरह से छति ग्रस्त कर दी थी। घटना में चालक सुदीप सिंह समेत कुलदीप सिंह की बेटी अन्नपूर्णा व बेटा अथर्व गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करीब एक वर्ष पूर्व इसी स्थान पर पिकप की टक्कर से बाइक सवार रामसांडा निवासी युवक हिमांशु अग्रहरि की मौत हो गई थी। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बावजूद भी तहसील व पुलिस प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। रामसांडा निवासी अमित सिंह, रमेश कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार मौर्य, लल्लू  यादव, रामचन्द्र, वीरेंद्र सैनी, धर्मेंद्र कुमार, राजेश, अमित कुमार, अमन सिंह आदि ने बताया कि इन डंफरों की वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कई बार मिक्सर प्लांट के अधिकारियों से लेकर तहसील व पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई। लेकिन कार्रवाई को कौन कहे जिम्मेदार इस ओर देखने तक नहीं आए। राजमार्ग पर खड़े डंफरों की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। प्रशासन जल्द नहीं चेता तो राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को निर्देशित कर अतिशीघ्र कार्यवाही कराई जाएगी।