WFI के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन, हौसला बरकरार होने का किया दावा
वाराणसी: खेलमंत्रालय के द्वारा WFI के नवागत अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित किए जाने के बाद भी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों का हौसला कम नही हो रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निलंबन के बाद पहली बार पहुंचे संजय सिंह के स्वागत के दौरान देखने को मिला।

rexpress 