रायबरेली-एनटीपीसी के आवासीय परिसर में कुत्ते बना रहे लोगों को शिकार,,,

रायबरेली-एनटीपीसी के आवासीय परिसर में कुत्ते बना रहे लोगों को शिकार,,,
रायबरेली-एनटीपीसी के आवासीय परिसर में कुत्ते बना रहे लोगों को शिकार,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार-रायबरेली-भारत सरकार के सार्वजनिक के उद्यम एनटीपीसी अपने कर्मचारियों की कुत्तों से सुरक्षा नहीं कर पा रही है । एनटीपीसी के आवासीय परिसर में कुत्ते हमलावर है। अब तक करीब एक दर्जन लोग कुत्तों का शिकार होकर इलाज करा रहे है।
     विगत करीब एक सप्ताह से एनटीपीसी के आवासीय परिसर में कुत्तों का आतंक है। राह चलते लोगों पर कुत्ते अचानक हमला कर देते हैं, जिससे पूरे आवासीय परिसर में आतंक जैसा माहौल है । कुत्तों के हमले से एनटीपीसी की सुरक्षा में तैनात पैरा मिलिट्री फोर्स  सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक दुर्गेश त्रिपाठी , सहायक उपनिरीक्षक दीवान सिंह , महिला सिपाही विनिता यादव , एक एनटीपीसी कर्मचारी , दो क्षेत्रीय लोगों समेत करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिए है। इन सभी लोगों का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में कराया गया है । कुत्तों का एनटीपीसी अकसीय परिसर में आतंक का यह आलम है कि यहां रहने वाले हजारों लोग बाहर निकलने से बचते हैं । खास बात यह है कि एनटीपीसी प्रशासन भी इसमें असहाय की स्थित में है ।