Raibareli-6 दिन बीत जाने के बाद भी डलमऊ पुलिस को नही लगा कोई सुराग

Raibareli-6 दिन बीत जाने के बाद भी डलमऊ पुलिस को नही लगा कोई सुराग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


 रायबरेली- चोरी की घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है जांच पड़ताल के नाम पर पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है 25 लाख की हुई चोरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है हालांकि पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन शातिर चोरों के द्वारा जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया अभी तक पुलिस के हाथ कुछ सुराग नहीं लग सका है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर में रमानाथ के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब घर के सभी सदस्य निमंत्रण में गए हुए थे वापस आए तो घटना की जानकारी हुई रमानाथ गुजरात में रहकर सिलाई का व्यवसाय करते हैं खलीलपुर में उनके पैतृक घर बना हुआ है भांजे की शादी में सभी घर आए थे 28 नवंबर को निहस्था के पास अपने भांजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ चले गए 30 नवंबर को जब वापस आए तो देखा घर के दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे पत्नी व बेटी के रखे हुए जेवरात एवं नगदी गायब थे घटना की जानकारी होने पर रमानाथ के द्वारा डलमऊ पुलिस को सूचना दी गई रात में ही पुलिस जांच पड़ताल के लिए पहुंची दो रात घर से बाहर रहने के बाद घटना किस रात को हुई यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि पारिवारिक जनों के द्वारा 28 नवंबर को ही घटना होने की आशंका जताई जा रही है क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार  ने भी घटनास्थल का जायजा लिया फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित ससाक्ष्य जुटाए है लेकिन 6 दिन बाद  भी अभी तक पुलिस को कुछ सुराग नहीं लग शका है क्षेत्र में हुई इतनी बड़ी चोरी से लोगों में दहशत है हालांकि इसके पूर्व भी इससे कुछ दूरी पर स्थित लीलावती के मकान में भी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी  की गई थी और कंधरपुर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया एक माह के भीतर हुई कई चोरियों से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी है किसी भी मामले का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।