Raibareli-हांथ से हांथ जोड़ो अभियान

Raibareli-हांथ से हांथ जोड़ो अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेई



जगतपुर- रायबरेली- जगतपुर में ओम प्रकाश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत जगतपुर के ग्राम सभा केवलपुर बरेथा में हांथ से हांथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। बावेंद्र तिवारी ब्लॉक सचिव  ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिला सचिव जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के नवजवानों दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा किया था, किसानों की आय दोगुनी करने, को कहा था। लेकिन आज देश में नवजवान, किसान, व्यापार सब की हालत खराब है, भाजपा, की डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जिला सचिव मेराजुल हसन फारूकी जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में फैली नफरत के खिलाफ हांथ से हांथ जोड़ो अभियान के तहत गांव गांव यात्रा निकालकर राहुल गांधी जी के संदेश पत्र को पहुंचा रहे हैं। वही स्वतंत्र  पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब गांव गांव घर घर हांथ से हांथ जोड़ो अभियान चलाकर भाईचारा प्रेम सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया, कृष्ण कुमार सिंह, राजकुमार पाल सचिव, देवनाथ यादव महासचिव, रवीन्द्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, छत्रपाल यादव, जगदीश कुरील, सरोज कुमारी, बीना कुमारी, सत्यदेव चौधरी, रामखेलावन मौर्य, मनोज अग्रहरि, रवीन्द्र मौर्य, छेदी यादव व अन्य कांग्रेस जन आदि उपस्थित रहे।