रायबरेली: चौकी इंचार्ज विनय पाठक ने गरीब बस्तियों में बांटी दीपावली की खुशियां

रायबरेली: चौकी इंचार्ज विनय पाठक ने गरीब बस्तियों में बांटी दीपावली की खुशियां

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

घुरवारा चौकी पुलिस की पहल से गरीब परिवारों के चेहरों पर खिली मुस्कान
बच्चों को पटाखे और अन्य सामग्री देकर पुलिस ने दी दीपावली की खुशियां
चौकी इंचार्ज विनय पाठक ने गरीब बस्तियों में पहुंचकर लोगों को दी पर्व की शुभकामनाएं
रायबरेली-दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए गरीब बस्तियों में खुशियों की रोशनी बिखेरी। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा चौकी पुलिस ने गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई और लोगों को मिठाइयां वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बस्ती के बच्चों को पटाखे और अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई, जिससे दीपावली की खुशियां उनके लिए और खास बन गईं। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं गरीब परिवारों के चेहरों पर भी खुशी और मुस्कान देखने को मिली।
घुरवारा चौकी इंचार्ज विनय पाठक की इस पहल ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना को और मजबूत किया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
दीपावली के अवसर पर घुरवारा चौकी पुलिस की यह पहल संदेश देती है कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है।