रायबरेली: मंदिर परिसर में गंदगी डालने का विरोध करने पर पुजारी और ग्रामीणों से मारपीट, 6 गिरफ्तार

रायबरेली: मंदिर परिसर में गंदगी डालने का विरोध करने पर पुजारी और ग्रामीणों से मारपीट, 6 गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- मंदिर परिसर में मांस-मुर्गा और कूड़ा डालने का विरोध करना पुजारी और ग्रामीणों को भारी पड़ गया। विरोध करने पर पुजारी समेत बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई। हमले में कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव स्थित भुइयारानी मंदिर के पास का है। आरोप है कि मंदिर परिसर में मांस-मुर्गा और कूड़ा डालने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान पुजारी कमलेश दास समेत बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों पर हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हुए थे।
घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हनुमान मंदिर मोड़ के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवर, रिहान, असलम, महफूज, रहीस और अल्ताफ के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।