रायबरेली-अराजक तत्वों ने पर्चून की दुकन में आग सारा समान जलकर हुआ खाक,,,,

रायबरेली-अराजक तत्वों ने पर्चून की दुकन में आग सारा समान जलकर हुआ खाक,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली: सरायहदो बाजार में पर्चून के खोखे में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
      पूरे ढोड़वा निवासी सबीना बानो सरायहदों बाजार में लकड़ी के धोखे में परचून की दुकान रखकर परिवार का भरण पोषण करती थी। पीड़िता का कहना है कुछ दिन पूर्व कि उधारी सामान देने को लेकर गांव के ही एक युवक से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके पास आया। और देख लेने की धमकी दी। शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चली गई। मौका पाकर इन्हीं अराजक तत्वों द्वारा उसकी दुकान में आग लगा दी। जिससे उसकी दुकान में रखा छोटा गैस सिलेंडर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के साथ कठोर कार्यवाही की जाएगी