Raibareli-नगर स्थित मॉय छोटा स्कूल में बाल दिवस पखवाड़े के तहत बाल मेला का हुआ आयोजन
ऊंचाहार-नगर स्थित मॉय छोटा स्कूल में बाल दिवस पखवाड़े के तहत बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने मिनी स्टॉल लगाकर अभ्यागतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के पेन, पेंसिल, खिलौनों, टॉफी, चॉकलेट आदि के स्टाल लगाए। जहां अभिभावकों व अन्य आगन्तुकों ने खरीदारी करके बच्चों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर बच्चों के लिए मोमोज, पॉपकॉर्न आदि के स्टॉल बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके पहले बाल मेला का शुभारंभ नगर पंचायत की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की संचालिका मेनका कपूर व हेडमिस्ट्रेस अंजली मिश्रा ने विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों के प्री प्राइमरी शैक्षणिक विकास की बाबत जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।

rexpress 