ऊंचाहार:कजियाना निवासी एक सात वर्षीय अफ़रा रियाज़ ने रखा रोज़ा,,,,

ऊंचाहार:कजियाना निवासी एक सात वर्षीय अफ़रा रियाज़ ने रखा रोज़ा,,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है लोग रोजा रखकर अपने रब की इबादत कर रहे हैं एक ओर जहां बड़े लोग रोजा रख रहे हैं तो दूसरी ओर छोटे बच्चे भी रोजा रख कर अपने  रब की इबादत कर रहे  हैँ रायबरेली जिले के विकासखंड ऊंचाहार के ग्राम पंचायत कजियाना निवासी वरिष्ठ समाजसेवी नफीस इदरीसी की 7 वर्षीय भतीजी अफरा रियाज इदरीसी ने अपने  जीवन का पहला रोजा रखकर लोगों को हैरत में डाल दिया 
पिछले दिनों खाना  ए क़ाबा की जियारत करके उमराह के सफ़र से लौटी अफरा रियाज 
पिछले  वर्ष ही रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने की  ज़िद्द कर रहा थी लेकिन मां की ममता उसे ऐसा करने पर रोक देती थी 
इफ्तार के बाद लोगों ने मुल्क तथा विश्व में अमन शांति के लिए दुआएं की
 परिवार एवं रिश्तेदारों से मिल रहे बधाई संदेश तथा उपहार से  अफरा का मनोबल बढ़ रहा है आने वाले रमजान में वह पूरे 30 रोजे रखने की कोशिश करेंगी