रायबरेली-समाधान दिवस में तहसीलदार ने सुनी समस्याएं

रायबरेली-समाधान दिवस में तहसीलदार ने सुनी समस्याएं

-:विज्ञापन:-


डलमऊ-रायबरेली - समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार डलमऊ मंजरी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी विभिन्न मामले को लेकर 13 शिकायती प्राप्त हुई जिसमें से एक शिकायत का निस्तारण हो सका। सलेमपुर के दरबारीहार से संजय कुमार ,अरविंद, विमला, मालती देवी,अनूप कुमार के साथ लगभग एक दर्जन महिला एवं पुरुषों ने आकर रास्ते में जल भराव की समस्या की शिकायत की। फरियादियों का कहना है कि घरों से निकलने वाला पानी जल निकासी की व्यवस्था न होने से आम रास्ते से बह रहा है जिससे आवा गमन में सुविधा होती है कई बार शिकायत हुई लेकिन समाधान नहीं हुआ। पुलिस एवं राजस्व से अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक सचान कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक एडियो पंचायत कैलाश नाथ पटेल सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।