रायबरेली-स्व. प्रमोद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता” का किया गया भव्य आयोजन

रायबरेली-स्व. प्रमोद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता” का किया गया भव्य आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली:डलमऊ तहसील क्षेत्र के सम्राट स्टेडियम घुरवारा में स्वर्गीय प्रमोद सिंह की स्मृति में “स्व. प्रमोद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ऋषि मौर्य, जो वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं, के नेतृत्व में किया गया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों और राज्यों की पुरुष एवं महिला टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में लालगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग के फाइनल मैच में मेरठ की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।