रायबरेली-हिन्दू पक्ष पर हमला करने वाले मामले में गैर समुदाय का 12वां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-हिन्दू पक्ष पर हमला करने वाले मामले में गैर समुदाय का 12वां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत दिनांक 5 मार्च 2026 को होली पर्व के अवसर पर होली खेलने के दौरान नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें मुस्लिम पक्ष के कुछ युवक भी होली खेल रहे थे, तभी समय लगभग 3:30 बजे मुस्लिम पक्ष द्वारा अपने लड़कों को होली खेलने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके पश्चात घटना में आधा दर्जन से अधिक हिंदू पक्ष के लोग घायल हुए, जिनमे दो की हालत गंभीर बताई गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 112/ 2026 धारा 191(2)/191(3)/ 190/109(1)/74/115(2) /352/351(3)/3(5)/125 भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता 3(2)(v) निवारण अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करने के पश्चात दिनांक 6 मार्च 2026 को 11 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसी क्रम में दिनांक 7 मार्च 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शीबू उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र ताज मोहम्मद निवासी बांध टोला वार्ड नंबर 10 कस्बा व थाना बछरावां जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल, उप निरीक्षक नियाजी हुसैन, मुख्य आरक्षी धरनीधर, आरक्षी कासिब अहमद की महती भूमिका रही।