रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली। दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रार्थिनी रेखा पत्नी श्रवण निवासी ग्राम मेदनी लाल का पुरवा मजरे कंडौरा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली द्वारा थाना मिलएरिया पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी पुत्री अंशिका उम्र 16 वर्ष दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 9:00 बजे घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि अजय पुत्र विजय निवासी ग्राम मिरानपुर थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 धारा 137(2)/ 87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियुक्त की गिरफ्तारी व नाबालिक की बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 7 मार्च 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे हिडाइन के पास से थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम मीरानपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस व धारा 5(L)/6 पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रणव मिश्रा, आरक्षी लवकुश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।