अरबाज खान की शादी के बाद जॉर्जिया का वीडियो वायरल, लोग बोले- बहुत रोई है बेचारी

अरबाज खान की शादी के बाद जॉर्जिया का वीडियो वायरल, लोग बोले- बहुत रोई है बेचारी

-:विज्ञापन:-

आरबाज खान दूसरी बार शादी कर चुके हैं। इस बार किसी को उनके अफेयर की खबर नहीं लगी सीधे शूरा से निकाह की खबर आई। इससे पहले वह जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में थे। बीते दिनों जॉर्जिया अपने ब्रेकअप की खबर मीडिया को दे चुकी हैं।

अब अरबाज की शादी के बाद जॉर्जिया का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह हमेशा की तरह अपने डॉगी को टहलाने निकली हैं लेकिन लोगों को लग रहा है कि जॉर्जिया बहुत रोई हैं।

लिव-इन में भी रहे हैं अरबाज
जॉर्जिया एंड्रियानी को अक्सर उनके डॉगी के साथ वॉक करते देखा जाता है। उनका लेटेस्ट वीडियो अरबाज की शादी के बाद आया तो लोगों को उनके चेहरे पर उदासी दिखाई दे गई। दरअसल मलाइका से तलाक के बाद अरबाज जॉर्जिया के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे। लॉकडाउन के दौरान दोनों को साथ रहते भी देखा गया। अब अरबाज किसी और के शौहर बन चुके हैं। जॉर्जिया लेटेस्ट वीडियो में अपने डॉग के साथ हैं और शाम के वक्त ब्लैग गॉगल्स लगाए दिखाई दीं।

'एक जैसी हैं एक्स'
इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है, बहुत रोई है अरबाज की शादी की खबर पर तभी शाम में भी सनग्लास लगाए है। कुछ लोगों ने इस पर सहमति जताई है। एक और ने लिखा है, जाने दो दिल टूटा है बेचारी का। एक ने लिखा है, वह लंबे वक्त तक अरबाज की गर्लफ्रेंड रही लेकिन उसने शादी नहीं की। एक और ने लिखा है, अरबाज की सारी एक्स एक जैसी हैं। बता दें कि मलाइका भी डॉग लवर हैं। कई लोगों ने जॉर्जिया के इंस्टाग्राम पर भी कमेंट्स किए हैं कि दुख हो रहा है।

इमोशनल थीं जॉर्जिया
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जॉर्जिया ने बताया था उनका और अरबाज का रिश्ता खत्म हो चुका है। जॉर्जिया यह भी बोली थी कि उन्हें अच्छा नहीं लगता है कि लोग अरबाज की गर्लफ्रेंड कहकर बुलाते हैं। जॉर्जिया ने बताया था कि वह अरबाज से अलग हैं, हिप्पी सोल हैं शायद इन्हीं सब वजहों से दोनों रिश्ता आगे नहीं ले जा पाए। हालांकि ब्रेकअप की बात बताते वक्त भी वह इमोशनल हो गई थीं।