आखिर ये कौन है रायबरेली का इश्कबाज कोतवाल

आखिर ये कौन है रायबरेली का इश्कबाज कोतवाल
आखिर ये कौन है रायबरेली का इश्कबाज कोतवाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

इश्कबाज कोतवाल की महिला से कथित व्हार्टएप चैटिंग वायरल 

वास्तव में आपके ... बहुत सुंदर है , मैसेज डिलीट कर दिया करो

महिला के पति ने कोतवाल से बताया जान का खतरा , डीजीपी को लिखा पत्र 

रायबरेली -इश्कबाज कोतवाल की क्षेत्र की  एक महिला से की गई कथित व्हाट्स एप पर चैटिंग इस समय हर किसी की जुबान पर है । चैटिंग वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है । चैटिंग के अधिकांश मैसेज डिलीट किए गए हैं ,किंतु कुछ अश्लील मैसेज मौजूद है । हालांकि इस चैटिंग के प्रामाणिकता की पुष्टि R.Express news नहीं करता है। उधर महिला के पति ने दोनो के बीच हुई चैटिंग को पकड़ा तो उसके साथ मारपीट की गई । आरोप है कि उसको जुबान बंद रखने की धमकी दी जा रही है । पति ने कोतवाल से अपनी जान का खतरा बताते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर सारा साक्ष्य भेजा है ।
    मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । गांव के रहने वाले युवक के कहना है कि कुछ माह पूर्व उसका उसकी पत्नी से विवाद हुआ था । जिसकी शिकायत लेकर उसकी पत्नी कोतवाली गई थी । जहां पर कोतवाल ने उसकी पत्नी को देखा तो उसकी उसकी नियत खराब हो गई । कोतवाल की हवस जागी तो महिला को अपना निजी नंबर दिया । इसके बाद दोनों में चैटिंग और व्हाट्स एप कॉलिंग शुरू हो गई । महिला के पति ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर दोनो के बीच चैटिंग देखी तो उसके होश उड़ गए । उसने चैटिंग के कुछ अंश की कॉपी कर लिया । आरोप है कि जब कोतवाल को मामले की जनकारी हुई तो महिला के पति को दोनो के बीच न आने की धमकी दी गई । उसका कहना है कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की। पीड़ित पति ने आपकी पत्नी और कोतवाल की चैटिंग के अंश डीजीपी को भेजकर कोतवाल से अपनी जान का खतरा बताया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी को कोतवाल ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है । वायरल चैटिंग में कोतवाल महिला को सचेत करते हैं कि सारे मैसेज डिलीट कर दिया करो ।

सो गई क्या , फोन क्यों नहीं उठाती ?

वायरल चैटिंग में अधिकांश मैसेज डिलीट है । चैटिंग के कुछ अंश शेष है । जिसमें दो स्थान पर अलग अलग तिथि में लिखा गया है कि जल्दी सो गई , सो गई क्या ? एक स्थान पर अश्लील मैसेज लिखा गया कि वास्तव में तुम्हारे ......... बहुत सुंदर है। अलग अलग तिथि में महिला के साथ हुई चैटिंग की पूरी कॉपी डीजीपी को भेजी गई है । कोतवाल की महिला के साथ चैटिंग वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा हर जुबान पर है । उधर अधिकारी इससे पूरी तरह अंजान बने हुए है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहार का कहना है कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है । यदि शिकायत मिली तो जांच करके करवाई की जाएगी ।