Raibareli-ग्राम प्रधान का कहना है कि सफाईकर्मी फ़ोटो खिंचाने आते है और कोई काम करने को तैयार नही*

Raibareli-ग्राम प्रधान का कहना है कि सफाईकर्मी फ़ोटो खिंचाने आते है और कोई काम करने को तैयार नही*
Raibareli-ग्राम प्रधान का कहना है कि सफाईकर्मी फ़ोटो खिंचाने आते है और कोई काम करने को तैयार नही*

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट - अनुज कौशल


सलोन ब्लाक के विकासक्षेत्र बघौला गांव में जो नाली बनी हुई है उसकी सफाई न होने के कारण पक्की सड़क को खोदकर बीच से नाली बना कर पानी इस पार से उस पार किया जा रहा है और नाली में गंदगी होने के कारण नरकीय जीवन यापन करने को विवस है ग्रामीण
वही सड़क पर जलभराव होने के कारण डेंगू ,मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा मंडरा है
ग्रामीण नाली निर्माण कराने को लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब हाल यह है कि उनके घरों के सामने गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है और राहगीरों को आने जाने में बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगता है यह गांव विकास में पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है। मूल समस्या नाली निर्माण की है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण घर से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य रास्ते पर आकर फैल रहा है। निकासी नहीं होने से पानी एक जगह ही भरा हुआ है। लोगों को भी मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। गंदा पानी महीनों से भरा होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढऩे लगा है। खासबात तो ये है कि आलाधिकारी भी इसी रास्ते से गुजरते है और स्कूल जाने के लिए सैकड़ो की संख्या में बच्चे  इसी गंदे पानी के बीच होकर स्कूल जाते है
इस सम्बंध में ग्राम प्रधान बघौला का कहना है कि सफाईकर्मी किसी की सुनते नही है और फ़ोटो खिंचाते है और चले जाते है

*प्रधान के अनुमोदन के बाद ही सफाई कर्मियों को वेतन मिलता है तो आखिर क्यों मेहरबान है सफाई कर्मियों पर ग्राम प्रधान*
*ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन आलाधिकारी और ग्राम प्रधान की मिली भगत से इसका निवारण किया जाएगा ये कह कर टाल दिया जाता है जिम्मेदार अधिकारी मौन*