हवन पूजन के साथ चतुर्थ दिवसी संत सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

हवन पूजन के साथ चतुर्थ दिवसी संत सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

-:विज्ञापन:-



केशवानंद शुक्ला
7309336397

रायबरेली: श्री दैवी संपन्न मंडल आश्रम राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार रायबरेली का 84 वां संत सम्मेलन का शुभारंभ आज प्रातः 10:00 बजे हवन पूजन के साथ प्रारंभ हुआ आचार्य नरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में हवन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अजमान के रूप में दिनेश शर्मा, महेश चौरसिया,सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, मंटू शुक्ला, सुनील मिश्रा,उमा मिश्रा, ठाकुर प्रसाद सिंह आज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

संस्था के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती ने बताया की संत सम्मेलन 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक नित्य सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संपन्न होगा जिसमें जनमानस अपेक्षा है की सापरिवार उपस्थित होकर संतों का दर्शन करें और प्रवचन सुन कर जीवन को धन बनावे।