रायबरेली-धूता के जंगल में लगी आग,मचा हड़कंप,,,,?

रायबरेली-धूता  के जंगल में लगी आग,मचा हड़कंप,,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत धूता  के जंगल में लगी आग ,ग्राम प्रधान ,बलराम यादव ने दी जानकारी।नमामि गंगा योजना के अन्तर्ग त 12 हेक्टेयर मे 7500,00 पेड़ पौधे रोपित् थे । धूता ग्राम् समाज  की जगह मे गंगा किनारे , पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन प्रभाग रायबरेली द्वारा 2019 में वृक्षारोपण किया गया था ,जिसकी रखवाली के लिए वन विभाग ने कर्मचारी भी नियुक्त किए थे परंतु किसी कारण बस आग लग जाने से जंगल विभाग जहां जलकर नष्ट हो गया वही वन्य जीव जंतुओं को भी जान बचाना भारी पड़ा, ग्राम प्रधान बलराम यादव ने बताया कि सुबह 8:00 बजे लगभग आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसकी सूचना मैंने कर्मचारियों को दिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी  बुलाई परंतु घने जंगल होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं जा सकती जिससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मजबूरी में खड़े होकर आग जलते देख रहे थे ।और जंगल धू धू करके जल रहा था ,और तो और आसपास कहीं पानी की व्यवस्था ना होने कारण जंगल में आग अपने रौद्र रूप में थी, जिससे काफी संख्या में वन्यजीव तथा पेड़ पौधों का नुकसान हुआ। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड के जवान गाड़ी के साथ वापस लौट गए ।वही जंगल विभाग में आग अभी भी पूरी तरह से बुझी नहीं है, कहीं कहीं आग सुलगती नजर आ रही है, जिससे भीषण गर्मी में आय् दिन जंगल विभाग में आग लगने का भय है।