प्रेमी की शर्मनाक करतूत से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई यह वजह
: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां प्रेमी के व्यवहार से आहत आकर युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती की शादी कही और तय हो चुकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।युवती की शादी से नाराज था प्रेमी
प्रेमी युवती की शादी कही और तय होने से इस कदर नाराज हो गया कि उसने युवती के ससुराल उसका अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिया। इसके बाद ससुरालवालों से युवती से शादी करने से मना कर दिया। जिससे आहत होकर युवती ने फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। युवती की शादी तय हो चुकी थी। उसके प्रेमी ने अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर युवती की शादी तोडवा दी। इससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दूर का रिश्तेदार है, जो पड़ोस की रिश्तेदारी में आता जाता था। जहां उसने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन बेटी के साथ रेप किया उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।

rexpress 