Raibareli-ए0सी0एस0 ग्लोबल स्कूल में हुआ बाबू अमरेश चंद्र श्रीवास्तव स्मृति खेलकूद का शुभारम्भ*

Raibareli-ए0सी0एस0 ग्लोबल स्कूल में हुआ बाबू अमरेश चंद्र श्रीवास्तव स्मृति खेलकूद का शुभारम्भ*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-एम्स क्षेत्र के ख्याति प्राप्त स्कूल, ए0सी0एस0 ग्लोबल स्कूल में बाबू अमरेश चंद्र श्रीवास्तव स्मृति खेलकूद का शुभारंभ बाबू अमरेश चंद्र श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि से शुरू  किया गया।  खेलकूद का शुभारम्भ रायबरेली के प्रतिष्ठित सी0ए0 शिशिर त्रिपाठी एवं ब्राह्मण चेतना परिषद उ0प्र0 के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष  अशोक बाजपेई जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों का स्वागत, सम्मान और आभार प्रबंधक अनिमेष श्रीवास्तव, एडवोकेट द्वारा किया गया।
आज विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमे सर्वप्रथम नर्सरी से बालक बटरफ्लाई रेस हुई, जिसमें क्रमशः प्रणव/आरव यादव प्रथम, उत्कर्ष/नुमैर द्वितीय तथा अहम(1)/अर्णव(2) तृतीय स्थान जोड़ी रही,  बालिका में कुंजल/तान्या प्रथम, अहम(2)/ मानवी मौर्य द्वितीय और आरवी/सारिका तृतीय स्थान पर जोड़ी रही। एल0के0जी मे बालिका हर्डल रेस में श्रेया प्रथम श्रद्धा द्वितीय और आराध्या तृतीय रहे, बालक हर्डल रेस में प्रथम ऋषभ, द्वितीय सत्यार्थ और तृतीय आरुष रहे। यू0के0जी0 बर्स्ट द बैलून रेस बालक में  लकी प्रथम, अग्रिम द्वितीय समर्थ तृतीय रहे, बालिका में शांति प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय अनुप्रिया(1) तृतीय रहे। कक्षा 1 में  बैलेंस द बॉल रेस बालक में  आयुष प्रथम, यश यादव द्वितीय दीपांश(1) तृतीय रहे, बालिका में ऋचा प्रथम, पारुल द्वितीय वैष्णवी तृतीय रहे।  कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता, रागिनी, रूबी, अंजली, सीमा, शबनम, दीपाली, बबिता, रूही, सुधा का योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री दीक्षा ने किया। समय समाप्ति की घोषणा के साथ आज के खेलकूद सत्र के समापन की घोषणा विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री ऋचा श्रीवास्तव द्वारा की गई।