रायबरेली-अवैध निर्माण कराने पर तत्कालीन लेखपाल को नोटिस,,,?

रायबरेली-अवैध निर्माण कराने पर तत्कालीन लेखपाल को नोटिस,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- कस्बा के लखनऊ प्रयागराज मार्ग स्थित ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर तत्कालीन लेखपाल द्वारा कब्जा कराते हुए मकानों का निर्माण करा दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण तत्कालीन लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
      कस्बा से सटा जय रामपुर मदारी गंज गांव है। जो लखनऊ प्रयागराज मार्ग से मिला हुआ बना हुआ है। इसी गांव से मिली हुई हाईवे के किनारे करीब आठ बीघे भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा के नाम ऊसर, बंजर दर्ज है। तत्कालीन लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर की संलिप्तता के चलते एक दर्जन से अधिक लोगों ने इस सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने किया निरीक्षण किया। मामला सही पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ संलिप्तता का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी की है। क्षेत्र में तहसीलदार द्वारा सरकारी व ग्राम सभाओं की भूमियों पर अवैध रूप से कब गए दारू के खिलाफ कार्यवाही के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल की संलिप्तता के चलते उक्त भूमि पर करीब 20 लोगों द्वारा कब्जा कर अवैध रूप से मकान निर्माण करा लिया है। जिन पर कार्यवाही करते हुए लेखपाल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। संतोषजनक जवाब ना पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।