अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकराया चालक व क्लीनर घायल

अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकराया चालक व क्लीनर घायल
अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकराया चालक व क्लीनर घायल

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747

 
 रायबरेली-बछरावां-महाराजगंज रोड पर थुलेंडी गांव के पास एक अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे लगे पुआल के ढेर में घुस गया । हादसे में बस्ती जनपद के रहने वाले ट्रक चालक संदीप कुमार व क्लीनर मोहम्मद अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद संदीप की हालत गंभीर देखते हुए , उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है । क्लीनर अनीश ने बताया कि वह अयोध्या से वापस उरई जा रहे थे । थुलेंडी गांव के पास हादसा हो गया । थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

=