रायबरेली-शौच के लिए गई युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप,,,,

रायबरेली-शौच के लिए गई युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- शौच के लिए गई युवती के साथ पड़ोसी गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म। पीड़िता ने दुपट्टे से हाथ बांधकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने परिजन के साथ कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 
       कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती का आरोप है कि वह शनिवार की शाम वह घर से कुछ दूरी पर शौच क्रिया के लिए गई थी। जहां पड़ोसी गांव का एक युवक पहले से ही घात लगाए बैठा था। जिसने उसको दुपट्टे से हाथ बांधकर युवती से दुष्कर्म कर डाला और उसके बाद उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता रोते बिलखते अपने घर पहुंचीं और पूरी आप बीती परिजन से बताई। पीड़िता ने परिजन के साथ रविवार को कोतवाली में लिखित शिकायत करके युवक पर कार्यवाही की मांग की है। 
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।