Raibareli-जनपदीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक संपन्न

Raibareli-जनपदीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत समय सारणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण किए जाने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में समस्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं  नोडल अधिकारियों के साथ जनपदीय अनुश्रवण व पर्यवेक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आहूत की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त शिक्षण संस्थान समय सारणी के अनुसार समयान्तर्गत समस्त कार्यवाही पूर्ण करेंगे। छात्रों का आवेदन पत्र वेरीफाई करते समय नियमावली के प्रावधानों का भली भांति अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी संस्थान द्वारा गलत आवेदन पत्र अग्रसरित किए जाते हैं तो इसमें संस्थाओं की संलिप्तता मानते हुए उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी के अतिरिक्त सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।