रायबरेली-6 लोगो के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

रायबरेली-6 लोगो के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र के सराय दिलावर निवासी एडवोकेट आशीष कुमार द्वारा किए गए सुसाइड के मामले में पिता की तहरीर पर डलमऊ पुलिस ने ससुराली जनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है विदित हो कि पिछले सात दिसंबर को सारा दिलावर निवासी शिवमंगल लाल गुप्ता का 33 वर्षीय बेटा आशीष कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी पिता शिवांगन लाल का आरोप है कि उनका बेटा ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से शुभ होकर उसने ऐसा कदम उठाया है पुलिस को दिए गए तहरीर में पिता का आरोप है कि उसके बेटे की शादी 2021 में बीघापुर उन्नाव निवासी मनोज कुमार पटवा की बेटी अलका उर्फ शिवानी के साथ हुई थी शादी के बाद से ही ससुराली जनों द्वारा उसके बेटे को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था ससुराल में बेटे के साथ कई बार मारपीट भी की गई पिछले दिनों उसकी बहू अलका बिना घर से बताएं चोरी छुपे घर में रखे हुए जेवरात लेकर अपने मायके चली गई उसका बेटा आशीष उसे लेने पहुंचा तो वहां पर ससुराली जनों के द्वारा उनके साथ गाली गलौज हुआ मारपीट की गई पत्नी शिवानी के द्वारा उसे बुरा भला कहा गया जिससे आहत होकर वह घर लौटा और सारी जानकारी अपने पारिवारिक जनों को दी अगले ही दिन उसने 7 दिसंबर को बिना किसी के जानकारी के उसने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अमृत घोषित कर दिया डलमऊ पुलिस ने पिता शिवमंगल लाल गुप्ता की तहरीर पर मृतक की पत्नी शिवानी पिता मनोज कुमार दीपक पटवा निशी पटवा, एवं शिव शंकर गुप्ता पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है