रायबरेली- कही इंटन नेता के दुर्घटना के पीछे कोई साजिस तो नही,,,?

रायबरेली- कही इंटन नेता के दुर्घटना के पीछे कोई साजिस तो नही,,,?

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-एनटीपीसी में कार्यरत इंटक नेता पोते को टीका लगवाने ले जाते समय आवासीय परिसर में एचआर की तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से दादा पोते दोनों घायल हो गए। ईलाज के लिए उन्हें आवासीय परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
             एनटीपीसी में कार्यरत इंटक नेता आज्ञा शरण सिंह शुक्रवार को अपने पोते को पैदल लेकर आवासीय परिसर स्थित घर से टीका लगवाने परिसर के अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में एचआर की तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे इंटक नेता और उनका पोता घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें ईलाज के लिए परिसर के अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। उधर एनटीपीसी प्रबन्धन एचआर को बचाने के की कवायद कर रही है। बताते हैं कि उनका कहना है कि जिस वक्त दुर्घटना हुई उस वक्त एचआर कार में नही थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की दबी जुबान कहना है कि एनटीपीसी प्रबन्धन द्वारा एचआर को बचाने का कथित प्रयास किया जा रहा है। ऐसा में ऐसा संदेह होना लाजमी है की यह दुर्घटना कहीं कोई साजिश के तहत तो नहीं किया गया है? इस बावत एनटीपीसी जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं सका।