रायबरेली-मामूली कहासुनी में पत्नी ने पति को मारपीट कर किया घायल

रायबरेली-मामूली कहासुनी में पत्नी ने पति को मारपीट कर किया घायल
रायबरेली-मामूली कहासुनी में पत्नी ने पति को मारपीट कर किया घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

 ऊंचाहार-रायबरेली-मामूली कहासुनी में पत्नी ने पति को मारपीट कर घायल कर दिया, पति की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज की है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के सलीमपुर भैरों गाँव का है, गाँव निवासी रामकुमार पाण्डेय का कहना है कि शनिवार की दोपहर उसका पत्नी से विवाद हो गया, आरोप है कि पत्नी ने डंडे से उसके सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवायी की जा रही है।