रायबरेली-भ्रष्टाचार की भेट चडी जमुनापुर चौराहे पर बनरही सामुदायिक शौचालय निर्माण,,

रायबरेली-भ्रष्टाचार की भेट चडी जमुनापुर चौराहे पर बनरही सामुदायिक शौचालय निर्माण,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का लाख दावा करती हो लेकिन उसके बावजूद भी जिम्मेदार सरकार के इस दावे को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
मामला ब्लाक क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर जिला पंचायत विभाग से तकरीबन दस लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें घटिया ईटों व सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, पीली ईट व मानक विहीन सामग्री से दीवार निर्माण का कार्य किया जा रहा है, वर्तमान में जिला पंचायत विभाग की अध्यक्ष पद पर बीजेपी का ही कब्जा है तो आखिर अध्यक्ष की आंख में धूल झोंककर सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है।
वहीं इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषी संस्था के ऊपर कार्यवाई करवायी जाएगी।