रायबरेली-शीतकालीन अवकाश के बाद भी निजी विद्यालय संचालक की मनमानी सामने आई जाने क्या,,,

रायबरेली-शीतकालीन अवकाश के बाद भी निजी विद्यालय संचालक की मनमानी सामने आई जाने क्या,,,
रायबरेली-शीतकालीन अवकाश के बाद भी निजी विद्यालय संचालक की मनमानी सामने आई जाने क्या,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-शीतकालीन अवकाश के बाद भी निजी विद्यालय संचालक की मनमानी सामने आई है, विद्यालय संचालित पाये जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस देकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है और जवाब न मिलने पर कार्यवाई की चेतावनी दी है।
जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने कड़ाके की ठंडी को देखते हुए प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 31 दिसम्बर से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था, लेकिन क्षेत्र के एसजेएस पब्लिक स्कूल की मनमानी सामने आई जब जिलाधिकारी के निर्देश की अवहेलना कर विद्यालय का संचालन किया जा रहा था, शुक्रवार को सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने मामले की जांच कराई तो विद्यालय संचालित पाया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस देकर दो दिन के भीतर जवाब में मांगा गया है,जवाब न मिलने पर कठोर कार्यवायी की जायेगी।