भारत जोड़ो यात्रा के बाद, मणिपुर से मुंबई..6200 किमी न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित राहुल गांधी अब दूसरी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से कुल 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की इमेज में काफी सुधार हुई है। यात्रा के बाद कांग्रेस दक्षिण भारत में काफी मजबूत हुई। यही कारण रहा कि कांग्रेस ने बंपर वोटों के साथ कर्नाटक में सरकार बनाई। इस बार तेलंगाना में भी केसीआर को मात देते हुए सरकार बनाई। अब लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में दूसरी यात्रा शुरू कर मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

rexpress 