Raibareli-आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर महिला की मौत छोटी बहन गंभीर रूप से झुलसी।

Raibareli-आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर महिला की मौत छोटी बहन गंभीर रूप से झुलसी।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय 


सलोन- कोतवाली क्षेत्र के पूरे फैजू लाल मजरे धरई गांव में अपने मायके आई हुई 28 वर्षीय महिला की शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई जबकि उसकी बहन इस घटना में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुई है। प्रतापगढ़ जनपद के थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम पुरे गिरवर मजरे शहजनी गांव निवासिनी श्रीमती आरती पत्नी जय सिंह उम्र 28 वर्ष 3 दिन पूर्व कोतवाली सलोन क्षेत्र के पूरे फैजू लाल मजरे धरई गांव निवासी कालिका प्रसाद के यहां अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे शौच क्रिया के लिए अपनी छोटी बहन पूजा को साथ लेकर घर से बाहर गई थी। उसी समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से आरती की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि छोटी बहन पूजा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। इस घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर उसके परिजन पहुंचकर घायल व मृतका को उठाकर इलाज के लिए मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ लेकर भागे। इस घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार रिचा सिंह ने हल्का लेखपाल को घटनास्थल पर भेज कर पूरे घटना की जानकारी ली तथा परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। इस घटना से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।