दौलतपुर साहित्य का तीर्थ, आचार्यवर की धरती पर आना सौभाग्य : पंकज कुमार तिवारी

दौलतपुर साहित्य का तीर्थ, आचार्यवर की धरती पर आना सौभाग्य : पंकज कुमार तिवारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

आचार्यवर की जन्मस्थली उपेक्षा का शिकार, महापुरुषों को सम्मान देने में न हो भेदभाव:प्रमोद कुमार तिवारी

साहित्यिक कारीडोर के रूप में विकसित हो दौलतपुर:सिद्धार्थ त्रिवेदी

रायबरेली-सरेनी-भोजपुर-दौलतपुर- हिंदी साहित्य के युग प्रवर्तक साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की 86वीं पुण्यतिथि पर आज उनके पैतृक गांव दौलतपुर में विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बैसवारा साधना समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम के आयोजक अनुज शुक्ला, संजय सिंह और सुनील सरगम रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
कवियों में शिवतोष संघर्षी, गोविंद गज़ब, शैलेश प्रताप सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने रचनाएं पढ़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा का समिति व क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित संदेश भी पढ़कर सुनाया। 
समिति द्वारा दिए गए मांगपत्र को स्वीकार कर यथासंभव प्रयास करने की बात कही।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने कहाकि दौलतपुर साहित्य के तीर्थ के समान है।आचार्यवर की धरती पर हर किसी के लिए आना सौभाग्य की बात है।
समाजसेवी प्रमोद कुमार तिवारी ने कहाकि आचार्यवर की जन्मस्थली उपेक्षा का शिकार है जिसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश व केंद्र की सरकारें रही हैं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाया है।महापुरुषों को सम्मान देने में हो रहा भेदभाव कुंठित मानसिकता की निशानी है।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट(एन यू जे) रायबरेली के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी "धर्मात्मा" ने मांग करते हुए कहाकि दौलतपुर को
साहित्यिक कारीडोर के रूप में विकसित किया जाये। जल्द ही रायबरेली जनपद की जनता के सहयोग से इसके लिए एक जनआँदोलन की शुरुआत की जाएगी।
इस अवसर पर लालगंज से वरिष्ठ समाजसेवी, एजुकेशनिस्ट व गरीबों के मसीहा प्रमोद कुमार तिवारी "बॉस" ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।श्री तिवारी और उनकी टीम ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
आयोजकों द्वारा प्रमोद कुमार तिवारी व उनकी टीम का माल्यार्पण कर, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट(एन यू जे) रायबरेली के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी "धर्मात्मा" , लाला अवस्थी, विहिप जिलाउपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, रामेंद्र सिंह एडवोकेट, श्रीकांत त्रिवेदी, व्यापारी नेता सनत द्विवेदी, अमित गुप्ता,सुशिक्षा एकेडमी के संचालक तरुणेंद्र कुमार शुक्ला, शिव महेश बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य तृतीय के प्रतिनिधि प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालगंज प्रतिनिधि दीपेन्द्र गुप्ता, आञ्जनेय बाजपेई, अनंत पांडेय, जस्सी सिंह आदि भी मौजूद रहे एवं इन सभी लोगों का आयोजकों ने माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने व क्षेत्रीय जनता ने उपस्थिति दर्ज कराई।