रायबरेली-चालू होने के बाद एनटीपीसी की यूनिट में आई खराबी , 210 मेगावाट का उत्पादन ठप,,,,,

रायबरेली-चालू होने के बाद एनटीपीसी की यूनिट में आई खराबी , 210 मेगावाट का उत्पादन ठप,,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार -रायबरेली-एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में वार्षिक मरम्मत के बाद चालू की गई 210 मेगावाट की क्षमता की यूनिट संख्या दो में अचानक खराबी आ गई । जिसके कारण इस यूनिट को बंद करना पड़ा है। यूनिट के बंद होने के बाद यूनिट की खामी को दुरुस्त किया जा रहा है ।
      ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट संख्या दो को वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया गया था ।एक माह से अधिक समय तक इस यूनिट की मरम्मत का कार्य चलता रहा। मरम्मत कर पूर्ण होने के बाद दो दिन पहले इस यूनिट को चलाया गया था। यूनिट चालू होने के बाद पूरे भार पर यूनिट के आते ही इसमें पुनः तकनीकी खामी आ गई। जिसके कारण गुरुवार की रात इस यूनिट को बंद करना पड़ा है। यूनिट बंद होने के बाद इसमें आई खामी को दुरुस्त किया  जा रहा है ।एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि वार्षिक अनुरक्षण के तहत यूनिट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। अनुरक्षण अवधि अभी समाप्त नहीं हुई है ।इस यूनिट को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है। दुरुस्त करने के बाद पुनः चलाया जाएगा।