रायबरेली-आवारा कुत्तों के हमले से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत

रायबरेली-आवारा कुत्तों के हमले से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत
रायबरेली-आवारा कुत्तों के हमले से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-खेत में आवारा कुत्तों के हमले से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस व वनविभाग की टीम ने मृत मोर को दफन करवा दिया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव का है, जहां शनिवार की सुबह आवारा कुत्तों का खेत में घूम रहे मोर पर हमला कर दिया, ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसे कुत्तों से बचाकर गांव लेकर आये तब तक मोर की मौत हो गई थी, सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस व वनविभाग की टीम ने मृत हुए मोर को पास में गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया।
वनदरोगा दिनेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि कुत्तों के हमले से मोर की मौत हो गई थी, जिसे दफन करवा दिया गया है।