''मैं केरल से आ गया हूं, मुझसे बाहर मिलने आओ''- प्रेमी ने प्रेमिका को घर से बाहर बुलाया; इसके बाद कंपकपाती ठंड में दोनों ने कर दिया ऐसा काम...
हुसेनगंज क्षेत्र के असनी गांव के जंगल स्थित खेत में गुरुवार देर शाम 20 वर्षीय युवक व 19 वर्षीय युवती बेहोशी हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने दोनो को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने दोनो को एलएलआर, हास्पिटल कानपुर रेफर किया गया।
पुलिस का अनुमान है कि केरल से गुरुवार शाम लौटे युवक ने रायबरेली के लालगंज थाने के एक गांव से प्रेमिका को मोबाइल काल कर बुलाया और दोनो ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।
इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनो प्रेमी युगल हैं और एक साथ जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। इनकी हालत ठीक होने पर बयान बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। युवती रायबरेली जिले के लालगंज थाने के एक गांव की बताई गई है

rexpress 