Raibareli-घर के अंदर फाँसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Raibareli-घर के अंदर फाँसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

युवक ने लगाई फांसी हुई मौत
 

 रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिंदूरामऊ निवासी बृजलाल का 20 वर्षीय बेटा विजय कुमार घर से बाहर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था एक दिन पूर्व ही वह घर पर आया हुआ था मंगलवार को वह घर पर था शाम को खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई कमरे में जाकर देखा गया तो फांसी के फंदे से लटक रहा था देख कर परिजनों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पिता बृजलाल की माने तो उनका बेटा बाहर रहता था एक दिन पूर्व घर आया था शाम को वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया सुबह जानकारी हुई फिलहाल युवक ने फांसी क्यों लगाई इस पर परिजनो का संदेश बना हुआ है ग्रामीणों की माने तो युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ही फांसी लगाई है फिलहाल पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा जांच पड़ताल की जा रही है