रायबरेली-आचार्य शांतनु महाराज की राम कथा का होगा आयोजन कल,,,,,,

रायबरेली-आचार्य शांतनु महाराज की राम कथा का होगा आयोजन कल,,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र के ग्राम सभा सांवापुर में राम कथा आचार्य शांतनु महाराज की राम कथा होगी। 11 से 17 जून तक यह कथा शाम 6बजे से रात 9 बजे तक होगी। इससे पूर्व 10 जून को विशाल शोभा यात्रा ऊंचाहार नगर स्थित हनुमान मंदिर से 3 बजे  से निकाली जायेगी। इसमें मानस गान मंडली और रामायण पोथी यात्रा तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं केशरिया ध्वज लेकर शामिल होंगे। सैकड़ों माताएं - बहनें पीले परिधान पहनकर इसी यात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी। यह शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर जाकर विशर्जित होगी।नगर में इस ऐतिहासिक रामकथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर है।
भगवान राम के जीवन चरित्र का के  आचार्य शांतनु महाराज  मुखाग्र बिंदु से रसपान करने का अंचल वासियों को एक बार फिर से सुअवसर मिलने जा रहा है। इस आयोजन के प्रमुख संरक्षक भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल के नेतृत्व में नगर के गणमान्य नागरिकों की आयोजन समिती जुटी हुई है। आज शनिवार शाम तक सावापुर मैदान में विशाल पंडाल व मंच बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। जहां हजारों श्रद्धालु भक्तों की बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि आचार्य शांतनु महाराज  रामचरित मानस को अपने अनोखे अंदाज में सुनाने लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं। वे मानस के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, वैदिक मूल्यों के बारे में आम श्रद्धालुओं को अपने अनुभव से रूबरू कराते हैं। साथ ही साथ वे हमारे जीवन शैली व सोच को नया रूप देते हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज समिति के समस्त सदस्य जुटे हुए हैं।