'मैं फ्लाइट में था', निलंबन पर बोले WFI के संजय सिंह- पता चला कि मेरी...
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को केंद्र सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. खेल मंत्रालय ने WFI की पूरी नवनिर्वाचित टीम को सस्पेंड कर दिया है. इतना ही नहीं, सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के सभी फैसलों पर रोक लगा दी है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार संजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने अभी पूरा आदेश न हीं पढ़ा है, पहले पढ़ेंगे, उसके बाद कुछ कहेंगे. निलंबित WFI अध्यक्ष ने आगे कहा कि 'अभी मैं प्लेन में था उसका डिटेल मुझे पता नहीं है, लेटर लेने के बाद मैं बताता हूं आगे क्या करना है क्या नहीं.
उन्होंने आगे कहा कि केवल सुनने में आया है मेरी एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है. फिलहाल किसी पर अभी कोई कमेंट नहीं, यहां रांची में केवल स्वागत समारोह है. इससे पहले खबर आई कि खेल मंत्रालय के एक्शन के खिलाफ संजय सिंह गुट कोर्ट में जा सकता है. संजय सिंह से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस मामले को कानूनी तौर पर उठाने की तैयारी की जा रही है.
जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे बृजभूषण सिंह
वहीं WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे हैं. सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद वो कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. इस बीच खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि कुश्ती संघ को बर्खास्त नहीं किया गया है यानी उन्हें सिर्फ सस्पेंड किया गया है. उन्हें एक स्पोर्ट्स बॉडी के रूप में काम करने के लिए नियमों के तहत काम करना होगा.

rexpress 