Raibareli-डम्फर ने भूसा लदे लोडर को मारी टक्कर

Raibareli-डम्फर ने भूसा लदे लोडर को मारी टक्कर
Raibareli-डम्फर ने भूसा लदे लोडर को मारी टक्कर

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
   9838 392 747



रायबरेली-बछरावां-लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर प्रधान ढाबा  के पास एक अनियंत्रित डंपर ने भूसा लदे लोडर को टक्कर मार दी । हादसे में पिकअप चालक नवमीलाल पुत्र रामसेवक व पिकअप सवार सुशील कुमार पुत्र भगोले , अजय पुत्र रामदीन निवासीगण कुसमौरा जनपद लखनऊ को मामूली चोटें आई हैं।  टक्कर के बाद लोडर हाइवे की पटरी पर पलट गया। परिणाम स्वरूप चालक सहित बैठे हुए लोग पिकअप के अंदर बुरी तरह फस गए, जिन्हें राहगीरो की मदद से पिकअप का गेट तोड़कर बाहर निकल गया। वही मामूली रूप से घायल चालक का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है । वही डंपर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया है ।

=