Raibareli-नव निर्मित पशुपति नाथ मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

Raibareli-नव निर्मित पशुपति नाथ मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली- शनिवार को थाना परिसर में नवनिर्मित पशुपतिनाथ शिवमंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई । आयोजन के दौरान कोतवाल ब्रजेश रॉय ने सपत्नीक पूजा पाठ सम्पन्न किया । प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आचार्य दुर्गा त्रिपाठी ने मंत्रोचारण किया । हवन कुंड में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सहभागिता दर्ज की । प्राणप्रतिष्ठा के बाद कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मंदिर का शुभारंभ किया है । इस दौरान भव्य भंडारा आयोजित हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार , सीओ इंद्रपाल सिंह , प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव , वरिष्ठ  सुनील सागर , मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा , चंद किशोर गुप्ता, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।