रायबरेली-कही NTPC का वीआईपी गेस्ट हाउस बना शराबियों का अड्डा क्या,,,,?

रायबरेली-कही NTPC का वीआईपी गेस्ट हाउस बना शराबियों का अड्डा क्या,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली- केन्द्रीय नेता, मंत्री से लेकर मुख्य सचिव समेत धर्म गुरु और वीवीआईपी लोगों के रुकने के स्थान पर शराब पीना और परिसर में पड़ी खाली बोतलें एनटीपीसी की सुरक्षा व्यवस्था और सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहा है। एनटीपीसी के वीआईपी गेस्ट हाउस अय्याशी का अड्डा बनता जा रहा है। आधिकारियों की अनदेखी के चलते गेस्ट हाउस परिसर में शराब पीकर खाली बोतलें फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
          एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित गोमती भवन में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत केन्द्रीय मंत्री, विधायक , प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव समेत धर्मगुरु रात्रि विश्राम करते हैं। एनटीपीसी इनकी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करती है। लेकिन शनिवार को इन्टरनेट मीडिया पर वायरल हुई एक के बाद एक कुल तीन वीडियो ने आधिकारियों और एनटीपीसी की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी। वायरल वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई देता है कि गोमती भवन परिसर में शराब की खाली बोतलें पड़ी है। इससे यह साफ़ ज़ाहिर है कि परिसर किसी व्यक्ति द्वारा मदिरा के सेवन किया गया है और उसकी खाली बोतलें फेंक दी गईं। इससे यह सवाल उठना लाज़मी है कि कहीं वीआईपी गेस्ट को अय्याशी का अड्डा तो नहीं बनाया जा रहा है। बनाया जा रहा है तो किसकी सह पर, इसका ज़िम्मेदार कौन?
पीआरओ कोमल शर्मा का कहना है की गोमती भवन परिसर में शराब की बोतलें पड़ी होने के वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।