दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल एक की हालत नाजुक

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल एक की हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-


अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो-7007782057
   9838 392 747




बछरावां-रायबरेली-शनिवार शाम विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन घायल हुए हैं, एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
 जानकारी के अनुसार थुलेंडी निवासी अमित कुमार पुत्र फूलचंद उम्र लगभग 22 वर्ष तथा
विपरीत दिशा से रायबरेली की तरफ जा रहे रसूलपुर निवासी पति और पत्नी दोनों की बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहगीरों द्वारा अमित को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही रसूलपुर निवासी पति पत्नी किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया है , जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जायेगी।