अनियंत्रित बाइक सवार ने 8 वर्षीय बालक को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित बाइक सवार ने 8 वर्षीय बालक को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747






रायबरेली-बछरावां-पानी टंकी के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 8 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी जिसमें बालक गंभीर अवस्था में घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बछरावां कस्बे में महाराजगंज रोड पर स्थित पानी की टंकी के निकट घर के सामने बच्चे खेल रहे थे, इसी बीच अनियंत्रित बाइक सवार तेज रफ्तार के चलते  रितिक कुमार पुत्र संजय उम्र 8 वर्ष बाइक की चपेट में आ गया  बालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन परिजनों के द्वारा बछरावां सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार राकेश कुमार निवासी कन्नावा का रहने वाला है।
थाना अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा ने बताया की तहरीर प्राप्त हुई है। आगे की विधि कार्यवाही की जाएगी।