इंडोनेशिया के रुद्राक्ष से होगा श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का जाप, काशी से जाएगा 151 रुद्राक्ष की मालाओं के साथ गौमुख
वाराणसी।अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारिया अब अपनें अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा काशी के पुरोहित वैदिक विधि विधान से करवाएंगे। काशी के पुरोहित प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जाप करने वाले है और इस जाप को इंडोनेशिया के रुद्राक्ष की मालाओं के साथ किया जाएगा। इंडोनेशिया के रुद्राक्ष की मालाओं के लिए वाराणसी के व्यापारी को रुद्राक्ष और गौमुख का ऑर्डर मिला है। जो श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 15 जनवरी के अयोध्या भेजा जाएगा।

rexpress 