Raibareli-समाधान दिवस में 6 शिकायतों का निस्तारण

Raibareli-समाधान दिवस में 6 शिकायतों का निस्तारण

-:विज्ञापन:-



रायबरेली- डलमऊ तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, मुख्य विकास अधिकारी ने समाधान तहसील दिवस के दौरान आधे घंटे तक समस्याओं को सुना उसके बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गई, इस दौरान एसडीएम अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की फरियाद सुनी। शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में ठिठुरते हुए 31 फरियादी अपनी शिकायत लेकर तहसील पहुंचे इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण किया, तथा शेष बची शिकायत पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, क्षेत्राधिकारी  अरुण कुमार नौहवार, खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


फोटो न 1 सचित्र फोटो परिचय डलमऊ तहसील परिसर में फरियादियों की फरियाद सुनते अधिकारी।



अन्ना जानवर से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन 


डलमऊ संवाददाता अन्ना जानवर से परेशान किसानों का गुस्सा आज संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में अधिकारियों पर फूट पड़ा, संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में अन्ना जवान वालों से हो रही समस्या से निजात पाने के लिए करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए शिकायती पत्र सौंपा है । डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर से से दर्जनों की संख्या में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में ग्रामीण शिकायती पत्र लेकर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना जानवरों से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। जिसको लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। आक्रोशित किसानों ने अधिकारियों को उल्टी मैडम देते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर धीरज, शिव शंकर, रामकिशोर, बिंदादीन, राकेश, श्री राम दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे