ऊंचाहार:दबंगों ने गिराई अधिवक्ता की दीवार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत,,,

ऊंचाहार:दबंगों ने गिराई अधिवक्ता की दीवार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे के फाटक भीतर मोहल्ले में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक अधिवक्ता की पुश्तैनी ज़मीन पर बनाई जा रही दीवार को दबंगों द्वारा गिराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तहसील में वकालत करने वाले अधिवक्ता एस.एम. अब्बास ने बताया कि शनिवार को वह अपने मोहल्ले फाटक भीतर स्थित पुश्तैनी ज़मीन पर मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान कस्बे के ही दो अन्य व्यक्तियों ने निर्माण कार्य में अड़ंगा डालना शुरू कर दिया और विवाद की स्थिति पैदा कर दी। सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए कोतवाली चलने का निर्देश दिया।
पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि जब वह मामले के समाधान के लिए कोतवाली गए हुए थे, उसी समय विपक्षी दल ने मौक़े का फ़ायदा उठाकर उनकी नवनिर्मित दीवार को ढहा दिया। शाम करीब 5:00 बजे अधिवक्ता ने कोतवाली पहुँचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे अवैध हस्तक्षेप को रोका जाए और दीवार गिराने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।